Top News

अगर अतिक्रमण किया तो होगी सख्त कार्रवाई-मोहित अग्रवाल वाराणसी -- पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने भारी पुलिस बल के साथ गुरुवार को गोदौलिया से गंगा घाट तक औचक निरीक्षण किया। उन्होंने दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि अगर अतिक्रमण किया तो सख्त कार्रवाई होगी। काशी विश्वनाथ मंदिर एक आस्था का केंद्र है, जहां प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। इसलिए मंदिर के आसपास के रास्तों को अतिक्रमण मुक्त रखना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। इसलिए हर सौ मीटर पर एक सिपाही और हर पांच सौ मीटर पर एक एएसआई को तैनात किया गया है। अगर कोई दुकानदार या व्यक्ति चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण करता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही किया जाएगा। पिछले दो दिनों में 100 से अधिक एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। बावजूद इसके अगर कोई नहीं मानता है तो उसके खिलाफ गुंडा एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की जाएगी साथ ही 6-6 महीने की जेल भी हो सकती है।फोटो -02- भ्रमण करते पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

Post a Comment

और नया पुराने