Top News

*आदिवासी गोंड समाज के लोगो ने जाति प्रमाण के संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। वाराणसी गोंड जाति के लोगो का तहसील सदर में विगत तीन माह से अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र निर्गत नहीं होने के संबंध में ।वाराणसी,सादर अवगत कराना हैं कि वाराणसी जनपद की सदर तहसील में गोंड जाति प्रमाण पत्र (आय, जाति, निवास) जारी नही हो पा रहा हैं जिससे वाराणसी जनपद की तीन लाख की आबादी वाला जनजातीय समुदाय तमाम संवैधानिक से वंचित होता जा रहा है। स्वयं की अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा की अगुवाई में दिनांक - 06.09.2009 से प्रारंभ किए गए धरना तथा अनशन व अनिश्चित कालीन अनशन के पश्चात जिला अधिकारी वाराणसी द्वारा एक समिति का गठन किया गया था जिसमे तमाम भ्रामक बिंदुओं पर स्पष्ट रिपोर्ट दी जा चुकीं हैं जिसमे शासन व न्यायालय द्वारा तमाम भ्रामक बिंदुओं पर स्पष्टीकरण दिया जा चुका हैं । समिति की रिपोर्ट की छायाप्रति आवेदन पत्र के साथ सलंगन हैं ।वाराणसी जनपद में निवासरत लगभग तीन लाख गोंड समाज की समस्याओं के समाधान हेतु त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करने का निर्देश दे, आयुषी की रिपोर्ट वाराणसी

Post a Comment

और नया पुराने