काशी दीप विजन वरिष्ठ संवाददाता सलीम मंसूरी जमानिया पहले नगर की जीवन दायिनी थी। कंकड़ घाट गंगा नदी अब गंदगी से अस्तित्व के खतरे की आशंकाजमानियां नगर पालिका परिषद स्थित कस्बा चौधरी मोहल्ला कंकड़ घाट गंगा नदी के आसपास नाले का जिंदवपानी फैलने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन अभी तक किसी जिम्मेदार अधिकारी ने घाट के आसपास फैल रही गंदे पानी से छुटकारा दिलाने के लिए अबतक ठोस कार्यवाही नहीं किया। जिसके चलते कंकड़ घाट के लोगों ने विरोध जताया। मंगलवार को सुभाष चौधरी, पप्पू, गदरू, संतु चौधरी आदि लोगों ने बताया कि नाले में लगी सीमेंट पाइप कई जगह से क्षतिग्रस्त होने के कारण गंदा पानी घाट के आसपास फैलने से स्नान करने वालों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। इतना ही नहीं नदी का पानी लोगों की प्यास बुझाने के साथ राहगीरों के लिए माध्यम भी बना हुआ था। लेकिन प्रशासन की अनदेखी व अनियमितता के कारण नदी का अस्तित्व पूरी तरह से क्षीण होता जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस नदी के आसपास कभी भी गंदा पानी नहीं फैलता रहा। हमेशा साफ-सुधरा पानी बहता था। जो लोगों के लिए अमृत के समान था। लेकिन अब नदी कंकड़ घाट के आसपास नालों से गिरता गंदा पानी मुसीबत बना हुआ है। जिससे न केवल नदी प्रदूषित हुई है, बल्कि नगर का वातावरण भी दूषित होता जा रहा है। पानी निकासी के लिए नाले में सीमेंट वाली पाइप लगवाने के लिए गोहर लगाया। और कहा कि जिम्मेदार अगर ध्यान नहीं देते है। तो आंदोलन चलाने को बाध्य होना पड़ेगा। इस संबंध में पालिका अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि इसके लिए शासन को बजट के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा।
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें