जमानिया संवाददाता सलीम मंसूरी ब्लॉक मुख्यालय में पानी की किल्लत वाटर कुलर से सादा पानी निकल रहा है। ठंडा शुद्ध पेयजल के लिए लोग भटकने को मजबूरजमानियां। विकास खंड परिसर में भीषण गर्मी से छुटकारा दिलाने के लिए जिम्मेदार लगे वाटर कुलर की मरम्मत कराने व ब्लॉक मुख्यालय में आने वाले लोगों को पानी पीने के लिए भटकने को मजबूर हो गए है। बताया जाता है। की चिलचिलाती धूम और भीषण गर्मी से परेशान लोगों को शुद्ध और ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने के लिए परिसर एक अदद वाटर कुलर लगवाया गया। लेकिन वाटर कुलर से सादा पानी निकल रहा है। जब की चिलचिलाती धूप में प्यास बुझाने के लिए ठंड पानी की आवश्यकता पड़ रही है। लेकिन जिम्मेदारों को वाटर कुलर मरम्मत कराने के लिए सोचते भी नहीं। जिसके कारण ब्लॉक मुख्यालय में कार्य कराने आए लोगों को प्यास बुझाने के लिए ठंड पानी की जरूरत पड़ रही है। लेकिन परिसर में लगे वाटर कुलर से सादा पानी निकल रहा है। जिसको लेकर पूर्व ग्राम प्रधान शाहपुर फूली विजय यादव, प्रदीप यादव, पप्पू यादव आदि लोगों ने बताया कि चिलचिलाती धूप में इंसान तो इंसान पंक्षियों, पशुओं को भी प्यास बुझाने के लिए ठंड पानी की जरूरत पड़ रही है। इसके बाद भी जिम्मेदारों की आंखे नहीं खुल रही है। की वाटर कुलर की मरम्मत कराया दिया जाए। परन्तु विभागीय अधिकारी वाटर कुलर की मरम्मत कराना तो दूर उसे देखने का समय भी नहीं निकाला जाता है। लोगों ने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए तत्काल विकास खंड परिसर में लगे वाटर कुलर को ठीक नहीं कराया गया। तो क्षेत्र के ग्रामीण ब्लॉक मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इस संबंध में विकास खंड अधिकारी बृजेश कुमार अस्थाना ने बताया कि परिसर में लगे वाटर कुलर की मरम्मत कराया गया था। राहगीर या बच्चे उसको खराब कर दे रहे है। वाटर कुलर को दोबारा मरम्मत कराने के लिए तत्काल कार्यवाही की जाएगी। फोटो
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें