जमानिया, संवाददाता सलीम मंसूरी,फास्ट स्टेड प्ले ग्राउंड स्कूल लोदीपुर के सामने सड़क पर भरा गंदा पानी, विद्यार्थियों और शिक्षकों को उठानी पड़ रही परेशानीजमानियां। नहर पालिका परिषद के लोदीपुर मार्ग स्थित फास्ट स्टेड प्ले ग्राउंड स्कूल के बगल में नाली का गंदा पानी बहने के कारण नन्हे मुन्ने छात्र छात्रों के साथ शिक्षक शिक्षिकाओं के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। इसके बाद भी समस्या समाधान के लिए पालिका स्तर पर कार्यवाही नहीं की जा रही है। बताया जा रहा है। एक वर्मा बिरादरी स्कूल के आस पास मकान बनाया। लेकिन पानी निकास ना होने के कारण एक ही स्थान पर गंदा पानी रुकने से छात्र छात्राओं के लिए मुसीबत बना हुआ है। मकान मालिक प्रदीप वर्मा ने बताया कि लोदीपुर मोहल्ले के कुछ लोग दूसरे तरफ नाली में पानी गिरने पर रोक दिया। जब की नाली पालिका का होने के बाद भी गंदा पानी गिरने को लेकर बराबर झगड़ा करने पर उतारू रहे। जिसके कारण ही गंदा पानी एक ही स्थान पर इक्कठा हो रहा है। नगर पालिका परिषद से भी गोहर लगाया। लेकिन सुनवाई नहीं हुई। मजबूरन में घर का पानी सड़क किनारे बहने को लाचार हो चुके है। अगर रोड क्रासिंग के पाइप द्वारा नाली में गंदा पानी गिराने की पालिका द्वारा अनुमति दी जाए। तो समस्या अपने आप समाप्त हो जाएगी। बताया जाता है। की लोदीपुर सड़क स्थित दोनों तरफ नाली का निर्माण नहीं होने के कारण भवन मालिकों के सामने घरों का गंदा पानी बहाने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में फास्ट स्टेड प्ले ग्राउंड स्कूल में पढ़ने वाले नन्हे मुन्ने छात्र छात्राओं के साथ अभिभावकों, शिक्षक, शिक्षिकाओं के लिए सड़क किनारे फैल रही गंदा पानी में होकर आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। स्कूल गेट के बगल में गंदा पानी भरे होने के कारण बच्चे नाली से बच निकलने को मजबूर हो रहे हैं। बता दें कि कई बच्चे फिसल कर गंदे पानी में भी गिर चुके हैं। गंदा पानी स्कूल के सामने ही सड़क पर इकट्ठा होने से कक्षा एक से लेकर पांच तक के छात्र-छात्राओं का निकालना मुश्किल हो रहा है। इसके साथ ही स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को नाली के ऊपर से गुजरना पड़ता है। बताया जाता है। कि पांच दिन पहले कक्षा एक के छात्र फिसल जाने पर वो गंदे पानी में जा गिरा और उसके साथ ही सारी कॉपी-किताबें भी भीग गईं। ऐसे में उसे वापस घर जाना पड़ा। नाली निर्माण के लिए व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता नारायण दास चौरसिया, अंजनी गुप्ता, सचिन वर्मा आदि लोगों ने पालिका से नाली निर्माण कराए जाने या फिर वर्मा के घर से निकलने वाली गंदे पानी को दूसरी तरफ नाली में गिराने के लिए कार्यवाही किया जाए। अन्यथा पालिका के खिलाफ जबरदस्त आंदोलन चलाया जाएगा। इस संबंध में पालिका अधिशासी अधिकारी ने बताया कि मौका मुआयना कर गंभीर समस्या के समाधान के लिए कार्यवाही की जाएगी।
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें