एक देश - एक चुनाव का विजन स्वर्णिम भारत का उदय = सम्पूर्णानंद पाण्डेयवाराणसी: अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासभा के उत्तर पप्रदेश अध्यक्ष व जय भारत मंच के काशी प्रांत वरिष्ठ महामंत्री सम्पूर्णनंद पाण्डेय जी ने कहा आज के परिवेश में चुनाव लोकतांत्रिक व्यवस्था को जीवित रखने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है खासकर भारत जैसे विशाल लोकतांत्रिक देश में क्योंकी भारत दुनिया का सबसे बडा लोकतांत्रिक देश है। यहां पर एक राष्ट्र, एक चुनाव एक ऐसा विचार है जो पूरे भारत में एक ही समय पर लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनाव कराने का सुझाव देता है। वर्तमान में, अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग समय पर चुनाव होते हैं, जिसके कारण बार-बार राजनीतिक अभियान, उच्च व्यय और शासन में व्यवधान होता है। भारत में साल भर चुनाव होते रहते हैं, जिससे सरकारी काम प्रभावित होता है क्योंकि अधिकारी चुनाव संबंधी कामों में व्यस्त रहते हैं। बार-बार चुनाव होने से चुनाव कराने की लागत भी बढ़ जाती है और राजनीति में धन और बाहुबल का प्रभाव भी बढ़ जाता है। जय भारत मंच प्रदेश प्रभारी नरेंद्र शर्मा जी ने कहा कि अगर सभी चुनाव एक साथ कराए जाएं, तो इससे समय की बचत होगी, लागत कम होगी और सरकारें बिना किसी रुकावट के विकास पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगी। एक राष्ट्र एक चुनाव से जनता भी चुनावी कवायतो से दूर होकर अपने अपने परिवार, राष्ट्र, समाज के हित के बारे मे सोचकर खुद को आत्मनिर्भर बनाने के दिशा मे कदम बढायेगी। जय भारत मंच के काशी प्रांत मंत्री व बीजेपी महानगर पदाधिकारी सुजीत गुप्ता जी ने कहा कि एक देश एक चुनाव से माननीय प्रधानमंत्री जी के नयी स्वर्णिक भारत के सपने का उदय होगा ।अंतरराष्ट्रीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व जय भारत मंच के काशी प्रांत उपाध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन का विजन है वह भारत के प्रगति में प्रादुर्भाव होगा । साथ ही एक राष्ट्रीय चुनाव के साथ करने से मतदाताओं को आसानी से प्रत्येक सुविधा सुनिश्चित होगी । चुनाव संबंधी खर्चों को कम कर सकती है और नीति संबंधी काशी दीप विजन वाराणसी,निरंतरता को बढ़ावा दे सकती है। भारत में शासन को सुव्यवस्थित करने और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को उसके अनुकूल बनाने करने की आकांक्षाओं को देखते हुए "एक राष्ट्र, एक चुनाव" की अवधारणा एक महत्वपूर्ण सुधार के रूप में उभरी है। विकास की नई इतिहास की आयाम स्थापित करेंगी।
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें