जमानिया, संवाददाता सलीम मंसूरी, संपूर्ण समाधान दिवस संपूर्ण समाधान दिवस तहसील में कुल 56 मामले आए, 5 का ही निस्तारणजमानियां। तहसील मुख्यालय के सभागार में शनिवार को उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें तहसील पर आने वाले फरियादियों की समस्या का सुनी गई। इस दौरान विभिन्न विभाग के अधिकारियों द्वारा तहसील दिवस पर आने वाले लोगों की कुछ समस्या का मौके पर ही निस्तारण किया। इस दौरान सम्पूर्ण समाधान तहसील दिवस पर कुल 56 मामले आएं जिसमें मात्र 5 का ही मौके पर निस्तारण किया गया। कुछ मामलों में राजस्व टीम को मौके पर भेजकर जांच करने को कहा गया। इस दौरान उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया ने पीड़ितों की समस्या सुनते हुए संबंधित प्रार्थना पत्रों को विभिन्न विभाग को मामले का निस्तारण गुणवत्ता और सत्यता पूर्वक करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी राम कृष्ण तिवारी ने भी पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना और उसके निस्तारण के लिए आवश्यक कदम उठाया। उन्होंने तत्काल फरियादियों की समस्याओं को निस्तारण करने के लिए कोतवाली प्रभारी को निर्देशित किया। बता दें कि राजस्व विभाग से 48, पुलिस विभाग से 03, विकास विभाग से 00, जल निगम से 02, विद्युत विभाग से 02, पंचायत राजविभाग से 01 कुल 56 फरियादियों द्वारा प्रार्थना प्रस्तुत किए गए। उक्त मौके पर क्षेत्राधिकारी राम कृष्ण तिवारी, विकास खंड अधिकारी बृजेश कुमार अस्थाना, तहसीलदार राम नारायण वर्मा, नायब तहसीलदार सहित पालिका, बाल विकास परियोजना कार्यालय, जल निगम, पशु चिकित्सालय, विद्युत विभाग, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित आदि विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी गण शैलेन्द्र सिंह यादव मौजूद रहे।
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें