Top News

काशी दीप विजन वाराणसी वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता-सीडीओ ने किया आदर्श ग्रामों की समीक्षा बैठक कार्यो में शिथिलता पर चार अभियंताओं का रोका वेतनवाराणसी -- जिलाधिकारी वाराणसी के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल द्वारा बुधवार को सांसद आदर्श ग्रामों की समीक्षा बैठक किया गया। बैठक में परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, जिला विकास अधिकारी, समस्त चार्ज अधिकारी, कार्यदायी संस्था, अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, यूपी सिडको तथा जल निगम (ग्रामीण), के सहायक अभियंता के साथ खंड विकास अधिकारी काशी विद्यापीठ, आराजी लाइन, सेवापुरी, चिरईगांव एवं चोलापुर उपस्थित रहे। समीक्षा बैठक में पाया गया कि ग्रामों में कराए जा रहे कार्यों की प्रगति अत्यंत शिथिल है तथा 40% कार्य प्रारंभ ही नहीं है। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समस्त गलियों की इंटरलॉकिंग का कार्य 25 जून तक हर हालत में पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।कार्य शिथिल होंने के कारण ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के मयंक चौधरी सहायक अभियंता,अमरेश अवर अभियंता, एवं जल निगम के शत्रुघ्न तथा अमित सहायक अभियंता का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया। समीक्षा बैठक करते सीडीओ

Post a Comment

और नया पुराने