कान्हा गौशाला में आवारा पशुओं के खाने पीनेवाली उत्तम व्यवस्था पाई गई। जमानियां। कांशीराम आवास के पीछे कान्हा गौशाला का शनिवार को पड़ताल किया गया। तो मौके पर पाया गया कि छोटे बड़े 350 पशुएं टीम सेंट में बांधे पाए गए। इस दौरान भीषण गर्मी से छुटकारा दिलाने के लिए पशुओं के बीच में कुलर पंखा की व्यवस्था रही। इस दौरान पशुओं के खाने पीने के लिए सुखा चारा, हरा चारा समय समय पर तैनात सफाई कर्मियों के देखरेख में दिया जा रहा था। समय समय पर पालिका अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार के द्वारा कान्हा गौशाला में बेसहारा गोवंशी सुरक्षित रखने के लिए निरीक्षण किया जाता हैं। इसके बावजूद गोवंशी एनएच 24 सड़कों पर घूमने वाले बेसहारा मवेशियों को पकड़कर कान्हा गोशाला में रखने की पूरी व्यवस्था कराई गई है। बताया जाता है। की कान्हा गोशाला एवं बेसहारा पशु आश्रय योजना के अंतर्गत कान्हा गौशाला कांशीराम आवास के पीछे रखा जा रहा है। इस संबंध में पालिका अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि कान्हा गौशाला में बेसहारा पशुओं को रखा जा रहा है। उनके खानेपीने की उत्तम व्यवस्था कराई गई है। उन्होंने बताया कि गौवंशों के गोबर का इस्तेमाल बायोगैस बनाने में काम आएगा। इसके लिए बायोगैस प्लांट भी गोशाला के आस पास लगाया जाएगा। कुमार ने बताया कि वहीं गाय व सांड को अलग-अलग रखने की व्यवस्था है। चारे की उपलब्धता के लिए संसाधनों पर भी अधिक जोर है। इसके साथ ही कान्हा गौशाला में पशुओं को उनकी प्रजाति के हिसाब से रखने के लिए अलग-अलग शेड बनाए गए है। 24 घंटे पानी की आपूर्ति के लिए सबमर्सिबल की व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि बीमार पशुओं की देखभाल के लिए समय समय पर पशु चिकित्साधिकारी द्वारा इलाज किया जाता है। मंसूर आलम जमानिया
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें