कार्यालय पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन, कमिश्नेरट वाराणसी काशी दीप विजन संवाददाता जितेंद्र पटेल दिनांक-24.05.2025*विषयः-थाना जंसा पुलिस ने दहेज हत्या के मुकदमे में वांछित अभियुक्त/अभियुक्ता को किया गिरफ्तार।* आज दिनांक 24.05.2025 को थाना जंसा पुलिस द्वारा दहेज की मांग को लेकर हत्या करने के सम्बन्ध में दिनांक 23.05.2025 को दर्ज मु0अ0स0 106/2025 धारा 85, 80(2) बीएनएस एवं दहेज प्रतिषेध अधिनियम में वांछित लालू यादव पुत्र चंद्रबली यादव, निवासी ग्राम राखी, थाना जंसा, जनपद वाराणसी (मृतका का पति) तथा अभियुक्ता कमला देवी पत्नी चंद्रबली यादव, निवासी ग्राम राखी, थाना जंसा, जनपद वाराणसी (मृतका की सास) को उनके घर से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। *घटना का विवरण:-* थाना जंसा पर मृतका के पिता विजय बहादुर यादव ने सूचना दी कि उन्होंने अपनी पुत्री का विवाह लगभग छह महीने पूर्व लालू यादव, निवासी ग्राम राखी, थाना जंसा के साथ किया था। विवाह के बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित कर रहे थे। दिनांक 23-05-2025 को, दहेज न मिलने के कारण, सास कमला देवी, पति लालू यादव, देवर अनु यादव और भांजी नेहा यादव ने मिलकर उसकी फांसी लगाकर हत्या कर दिए है । *इस गिरफ्तारी में थाना जंसा पुलिस टीम का पूर्ण योगदान रहा है।* सोशल मीडिया सेल पुलिस उपायुक्त, गोमती-जोन, कमिश्नरेट वाराणसी।
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें