काशी दीप विजन संवाददाता अमलेश पटेल,थाना मंडुवाडीह मे सेवानिर्मित्त कर्मचारी के मकान से लाखों की चोरी*रिपोर्ट जगदीश शुक्लावाराणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के नाथूपुर शनिवार की रात्रि हौसला बुलंद चोरों ने फिर पुलिस को दी चुनौती, बीएचयू के कर्मचारी सेवानिवृत्त कर्मचारी के मकान से नगदी सहित लाखों रुपए मूल्य के जेवर पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया।वही चोरों ने शिवदासपुर स्थित अंग्रेजी शराब और बियर की दुकान के पीछे का शटर तोड़कर लगभग चार लाख रुपए नगद चुरा लिया।जानकारी के अनुसार बीएचयू के सेवानिवृत्त कर्मचारी कृष्ण कुमार पिल्लई नाथूपुर में अपनी पत्नी के साथ दो मंजिला मकान बनाकर रखते हैं। उनके दो पुत्रियां में से एक का शादी कर दिए हैं। दूसरी पुत्री हरियाणा में जांप करती है, कृष्ण कुमार पिल्लई शुक्रवार को अचानक तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती थे। पिता की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने पर पुत्री हरियाणा से शनिवार की सुबह आई और हॉस्पिटल चली गई।रविवार को सुबह जब पुत्री पुत्री अस्पताल से घर पहुंची तो उसके होश उड़ गए। पीड़ित के अनुसार चोर मेंनगेट मैं घुसकर पहले और दूसरी मंजिल के कमरे में घुस गए। कमरों में रखे अलमारी तोड़कर रखे जेवर में सोनू की पांच अंगूठी, कान की पांच जोड़ी वाली, झुमका, हार, कंगन, मंगलसूत्र, और 15000 नगद गायक थे।सूचना पाकर एसीपी रोहनिया संजीव कुमार शर्मा, मंडुवाडीह थाना प्रभारी भरत उपाध्याय, फ़ॉरेंसिक टीम,, डॉग स्क्वाड के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।वही शिवदासपुर में थाना मंडुवाडीह स्थित लंबे रोड पर अंग्रेजी शराब वह बियर की दुकान में पीछे से घुसे चोरों ने गले में रखें बिक्री के चार लाख नगर और दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा और डीबीयार भी उठा ले गए। सेल्समैन के अनुसार एक बोतल शराब खोल दिया था। जिसमें आशंका है कि कर शराब भी पी होगी। मौके पर पुलिस ने डॉग स्क्वॉड के जांच पड़ताल की।मंडुवाडीह पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें