काशी दीप विजन, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता वाराणसी,सीडीओ ने विकासखण्ड हरहुआ के गोवंश आश्रम स्थल का किया औचक निरीक्षण वाराणसी -- मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल द्वारा विकासखंड हरहुआ के अंतर्गत आयर स्थित गोवंश आश्रय स्थल का रविवार को औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि किसी भी गोवंश आश्रय स्थल पर यदि कमियां मिलीं तो प्रधान एवं सचिव तो नपेंगे ही बीडीओ पर भी कार्रवाई सुनिश्चित होगी। सीडीओ रविवार को विकासखंड हरहुआ अंतर्गत आयर गौशाला पर अचानक पहुंचे। उन्होंने गौशाला में बने भूसाघर, अस्वस्थ पशुओं के इलाज के लिए बने जालीदार घर, बाउंड्री वॉल, चनही, गोवंश के लिए भूसा भंडारण की स्थिति, साइलेज एवं चुनी चोकर, पानी, बिजली की व्यवस्था, हीट वेव से बचने की स्थिति, पशुओं के चिकित्सा की स्थिति, पहुंचने के लिए संपर्क मार्ग की स्थिति का जायजा लिया। पशुओं के दुर्बलता को देखकर सीडीओ ने वहां के सचिव संजय यादव को फटकार लगाते हुए उन्हें पशु आहार में भूसे के अतिरिक्त पर्याप्त मात्रा में साइलेज, चुनी, चोकर व हरा चारा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। गौशाला के अंदर ट्री गार्ड सहित वृक्ष लगाने, एक अतिरिक्त शेड बनवाने, बिजली के पर्याप्त व्यवस्था हेतु सोलर लाइट लगवाने, एवं गौशाला तक बने कच्चे मार्ग पर अतिशीघ्र खड़ंजा लगाने का निर्देश दिया। सीडीओ ने सबको फटकार लगाते हुए कहा कि यदि किसी भी गोवंश आश्रय स्थल पर कमियां मिलीं तो प्रधान, सचिव,एडीओ पंचायत, सेक्टर प्रभारी, पशु चिकित्सा अधिकारी एवं बीडीओ नपेंगे। गौशाला निरीक्षण करने के उपरांत बगल में स्थित आरआरसी केंद्र एवं अमृत सरोवर का भी निरीक्षण किया। आरआरसी केंद्र संचालन सही ढंग से ना होने पर सचिव एवं एडीओ पंचायत को फटकार लगाते हुए अविलम्ब आरआरसी सेंटर का संचालन सही ढंग से करने का निर्देश दिया। अमृत सरोवर में पानी ना होने पर सचिव एवं खंड विकास अधिकारी को भी फटकार लगाते हुए राजकीय नलकूप से पानी भरवाने का निर्देश दिया। मुख्य विकास अधिकारी के निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी बद्री प्रसाद वर्मा, पशु चिकित्सा अधिकारी आशीष कुमार वर्मा, सहायक विकास अधिकारी पंचायत रवि सिंह यादव, सचिव संजय यादव, रोजगार सेवक सोंखर यादव केयरटेकर तेरता देवी आदि उपस्थित रहे।फोटो -04- गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण करते सीडीओ
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें