Top News

काशी दीप विजन वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता कृषि निदेशालय द्वारा वाराणसी में चलाया गया वृहद् मृदा नमूना एकत्रीकरण अभियान वाराणसी -- नेशनल मिशन आन स्वाएल हेल्थ एंड फर्टिलिटी योजनांतर्गत वृहद् मृदा नमूना एकत्रीकरण अभियान के अवसर पर कृषि निदेशालय उत्तर प्रदेश द्वारा वाराणसी के लिए नामित नोडल अधिकारी पीयूष कुमार शर्मा, राज्य प्रबंधन संस्थान रहमान खेड़ा उत्तर प्रदेश, राजेश कुमार राय सहायक निदेशक मृदा परीक्षण तथा भूमि संरक्षण अधिकारी एवं किसान भाइयों की उपस्थिति में विकासखंड हरहुआ में चयनित ग्राम पंचायत सरैया (निम्न उत्पादकता) एवं विकासखण्ड काशी विद्यापीठ चयनित ग्राम पंचायत ऊचगांव (उच्च उत्पादकता) में मृदा नमूना का एकत्रीकरण किया गया। जनपद के लिए नामित दूसरे नोडल अधिकारी हरेंद्र उपाध्याय अपर कृषि निदेशक (चावल) निदेशक उत्तर प्रदेश एवं उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल तथा किसान भाइयों की उपस्थिति में विकासखंड आराजी लाइन में चयनित ग्राम पंचायत सजोई (उच्च उत्पादकता) एवं विकास खण्ड काशी विद्यापीठ में चयनित ग्राम पंचायत नरउर ( निम्न उत्पादकता) में कृषकों के खेतों से मृदा नमूना एकत्रीकरण किया गया। किसान भाइयों को मृदा परीक्षण, हरी खाद, उर्द, मूंग फसल चक्र आदि के विषय में विस्तार से डॉक्टर राहुल कुमार सिंह कृषि विज्ञान केंद्र कल्लीपुर द्वारा बताया गया। इस कार्यक्रम में लगे समस्त कार्मिकों का नोडल अधिकारी द्वारा उत्साहवर्धन किया गया। इसके साथ ही संयुक्त कृषि निदेशक वाराणसी मंडल वाराणसी शैलेंद्र कुमार की उपस्थिति में विकासखंड सेवापूरी में चयनित ग्राम ओदरहा (निम्न उत्पादकता) एवं रसूलहा( उच्च उत्पादकता) में कृषकों के खेतों से मृदा नमूना एकत्रीकरण अभियान में भाग लिया गया। मृदा नमूना एकत्रीकरण अभियान के दौरान किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराने, ग्रीष्मकालीन गहरी जुताई के लाभ तथा किसान भाइयों को मृदा नमूना परीक्षण के उपरांत दिए गए मृदा स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर अपने खेतों में संतुलित मात्रा में उर्वरक का प्रयोग करने हेतु बताया गया। इस कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी (कृषि) आराजीलाइन, हरहुआ, काशी विद्यापीठ, उदय राज सिंह, अजय बाबू सिंह एवं तरुण गोपाल आदि उपस्थित रहे।फोटो -02- मृदा का नमूना लेते विशेषज्ञ

Post a Comment

और नया पुराने