Top News

रामनगर पुलिस ने कोर्ट द्वारा निर्गत वारण्टी को किया गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
वाराणसी काशी दीप विजन  -- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशानुसार जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी एवं अपराध पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक रामनगर संजय कुमार मिश्र की पुलिस टीम द्वारा कोर्ट के दिनांक 26.11.2026 के आदेशानुसार वारण्टी रितुराज सिंह (उम्र19 वर्ष )पुत्र मुन्ना राय निवासी रामपुर थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध भा0द0वि0 की‌ धारा 115(2),352,110, 191 (2),54,351(3) बीएनएस के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रामनगर संजय कुमार मिश्र, उ0नि0 मनीष मौर्या, उ0नि0 बाल योगेश्वर गौड़, उ0नि0 नितेश शर्मा,का0 सर्वेश कुमार आदि शामिल रहे।

Post a Comment

और नया पुराने