*राजनीति में भाजपा ने सेवा कार्यों का किर्तिमान स्थापित -ओमप्रकाश राय* मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)।भाजपा मुहम्मदाबाद विधानसभा की मासिक मंडल बैठक मंगलवार को सभी मंडल अध्यक्षो की अध्यक्षता में हुई।कृष्ण कान्त राय की अध्यक्षता में हुई रेवतीपुर मंडल की बैठक मे मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, भांवरकोल प्रथम व द्वितीय मंडलों की बैठक के मुख्य अतिथि जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, मुहम्मदाबाद नगर व देहात मंडल मे मंडल अध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार राम व आलोक शर्मा की अध्यक्षता में जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय तथा नोनहरा मंडल की बैठक अध्यक्ष सुरेश गीरी की अध्यक्षता में जिला महामंत्री अवधेश राजभर ने लिया।रेवतीपुर क्षेत्र पंचायत सभागार में भाजपा मंडल पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने राजनीति के इतिहास में सेवा कार्यों का किर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि देश के समग्र विकास, लोक कल्याण तथा भारत को विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार काम कर रहे हैं। इस अवसर पर जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद खरवार, लल्लन सिंह ,महेश चौधरी, विनोद पांडेय आदि उपस्थित थे।भाँवरकोल प्रथम मंडल की बैठक रेवसरा मे रामविशाल पांडेय के दरवाजे पर राजेश मिश्रा की अध्यक्षता में तथा कार्तिकेय इंस्टीट्यूट मिर्जाबाद मे मंडल अध्यक्ष रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता मे भांवरकोल द्वितीय की बैठक हुई। बैठक के मुख्य अतिथि जिला महामंत्री प्रवीण सिंह ने संगठन कार्यों के माध्यम से पार्टी को मजबूत करने को कहा और कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही ऐसा राजनैतिक दल है जिसके नेतृत्व मे लोकतंत्र लगातार मजबूत और देश समृद्ध हो रहा है। बैठक में जिला मंत्री रविन्द्र नाथ राय,सशांक शेखर राय, बिनोद राय उपस्थित थे।संचालन मण्डल महामंत्री जयशंकर राय ने किया।मुहम्मदाबाद नगर मंडल की बैठक शंकर कोल्ड स्टोरेज पर मंडल अध्यक्ष सत्येन्द्र राम की अध्यक्षता में तथा मुहम्मदाबाद देहात मंडल की बैठक अध्यक्ष आलोक शर्मा की अध्यक्षता मे मां शारदा विद्यालय सिलाइच मे हुई।बैठको को सम्बोधित करते हुए जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व मे देश को नयी ऊंचाई, सर्वांगीण विकास,विश्व पटल पर सम्मान तथा विकसित भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ है।संचालन आनंद मोहन मिश्रा तथा राम जी गीरी ने किया।इस अवसर पर विरेन्द्र राय,सतीश चन्द्र राय,प्यारे मोहन सिंह यादव,ओमप्रकाश उपाध्याय,कृपाशंकर राय,ओमप्रकाश गिरी आदि उपस्थित थे।आज नोनहरा मंडल की कामकाजी बैठक बाबा रामदेव डिग्री कॉलेज मोलनापुर में संपन्न हुई। बैठक को जिला महामंत्री अवधेश राजभर ने सम्बोधित किया। बैठक में मंडल अध्यक्ष सुरेश गिरी, त्रिलोकी नाथ कुशवाहा,विपिन उपाध्याय आदि लोग उपस्थित रहे। महताब आलम की रिपोर्ट गाज़ीपुर
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें