Top News

गरज के साथ मूसलाधार बारिश के चलते प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के ओपीडी में अंदर घुसा पानी रखी गई दवाएं पानी से भींगी।जमानियां। शाम को तेज बारिश ने जमकर तबाही मचाई। बारिश के चलते कहीं कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के ओपीडी में पानी घुस गया। जिसके चलते रखी गई। दवाएं पानी से भींग गई। तो कहीं नगर पालिका परिषद सड़क रोड पर जलमग्न इस दौरान मोटर साइकिल सवारों के साथ राहगीरों के आवाजाही में काफी दिक्कत होने लगी। वही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के कार्यालयों सहित ओपीडी, डाक्टर कक्ष में पानी घुसने से पूरी तरह जलमग्न रहा। गरज के साथ मूसलाधार बारिश से होने के कारण सड़क पर गंदगी का ढेर लगा रहा। इससे लोगों को आने जाने में परेशानी होने लगी। बताया जाता है। कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर की नाला की साफ सफाई नहीं होने के कारण बारिश में पूरा परिसर के साथ कार्यालयों सहित महिला वार्ड रुम के अलावा ओपीडी में पानी घुस जाता है। जिसके चलते ओपीडी में रखी गई दवाएं पानी में पूरी तरह भींग जाया करती है। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग के द्वारा साफ सफाई पर विशेष ध्यान नहीं दिया जाता है। रविवार को बारिश ने जमकर तबाही मचाई। तेज बारिश के बाद छतों से टप टप कर पानी चुने लगता है। लेकिन बारिश से पहले छतों की साफ सफाई के साथ मरम्मत के लिए विभागीय स्तर पर कार्यवाही नहीं किया जाता है।तेज बारिश के कारण राहगीरों सहित मोटर साइकिल चालकों के आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पालिका मोड़ से बाजार को जाने वाले सड़क मार्ग पर बारिश के मौसम में जलमग्न होने के चलते वाहनों को सबसे ज्यादा परेशानी होने लगता है। वही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर स्थित जलमग्न होने के कारण परिसर के पास से होकर गुजरने वाले नाले में गिरने का डर सताने लगता है। बता दें कि तेज और मूसलाधारबारिश का पानी अस्पताल के भीतर तक जा घुसा गया। यही नहीं नाले का पानी स्वास्थ्य कर्मियों के कार्यालयों के भीतर भी चला गया. इससे स्वास्थ्य कर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ गया। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया

Post a Comment

और नया पुराने