Top News

कोतवाली क्षेत्र के कसेरा पोखरा स्थित सन शाइन पब्लिक स्कूल के तत्वाधान में गुरुवार को कसेरा पोखरा स्थित वनवासी बस्ती के बच्चों को शिक्षित बनाने के लिए पहली बार सराहनीय कदम उठाया गया। जमानियां। कोतवाली क्षेत्र के कसेरा पोखरा स्थित सन शाइन पब्लिक स्कूल के तत्वाधान में गुरुवार को कसेरा पोखरा स्थित वनवासी बस्ती के बच्चों को शिक्षित बनाने के लिए पहली बार सराहनीय कदम उठाया गया। बताया जाता है। कि शिक्षा के अग्रणी डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक प्रसिद्ध दार्शनिक, शिक्षाविद और राजनेता थे। जिन्होंने पूर्वी और पश्चिमी विचारों के बीच सेतु बनाने और भारत के शैक्षिक परिदृश्य को समृद्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उसी कड़ी में गुरुवार को सन शाइन पब्लिक स्कूल के द्वारा बनवासी बस्ती कसेरा पोखरा के नन्हे मुन्ने बच्चों अनेकों कार्यक्रम के माध्यम से जागरूक किया गया। इस दौरान शिक्षकों ने अपने अपने ढंग से बच्चों के विकास के लिए कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के बाद अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि अग्रणी डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन 5 सितंबर को मनाया जाता है। उसी के तहत सन शाइन पब्लिक स्कूल कसेरा पोखरा के द्वारा बनवासी बस्ती कसेरा पोखरा पहुंचकर बच्चों को गिनती, चित्रकला, के साथ अन्य कार्यक्रम द्वारा बच्चों के विकास के लिए कार्यक्रम आयोजित किया। उन्होंने बताया कि डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक दार्शनिक, शिक्षाविद के साथ राजनेता के बावजूद भारत के दूसरे राष्ट्रपति और पहले उपराष्ट्रपति के रूप में देश की सेवा की। उनका जन्मदिन, 5 सितंबर, शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। जो शिक्षकों के प्रति उनके सम्मान और ज्ञान के महत्व को दर्शाता है। प्रबंधक अमित सिंह ने बताया कि डॉ. राधाकृष्णन भारत के पहले उपराष्ट्रपति (1952-1962) और दूसरे राष्ट्रपति (1962-1967) रहे। सिंह ने बताया कि उन्होंने शिक्षा और संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ पूर्वी और पश्चिमी विचारों को जोड़ने में भी अहम योगदान दिया। इसके साथ ही उन्होंने कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों, जैसे मैसूर विश्वविद्यालय और कलकत्ता विश्वविद्यालय, में दर्शनशास्त्र के प्रोफेसर के रूप में पढ़ाया और आंध्र विश्वविद्यालय के कुलपति भी रहे। उक्त मौके पर प्रबंधक अमित सिंह, अध्यक्ष चंद्र शेखर सिंह, प्रिंसिपल शैलेन्द्र सिंह, बृजेश सिंह, अनिल सिंह, सुधीर राय, इंद्रजीत, संदीप यादव, गोपीराम, पूनम सिंह, आयशा खातून, आस्था तिवारी, राजवर सुल्ताना, सगुप्ता। मौके पर उपस्थित लोगों ने सन शाइन पब्लिक स्कूल के द्वारा बनवासी बस्ती में कराई गई कार्यक्रम की खूब सराहना किया। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया

Post a Comment

और नया पुराने