Top News

वाराणसी*वल्ड पुलिस एवं फायर गेम का आयोजन अलबामा अमेरिका में आयोजित।दिनांक 27.6.2025 से 6. 7.2025 तक अलबामा अमेरिका में आयोजित होने वाले वर्ल्ड पुलिस एवं फायर गेम का आयोजन सुनिश्चित हुआ है। जिसके लिए ऑल इंडिया पुलिस कैंप का संचालन एन आई एस पटियाला में आयोजित हो रहा है। जिसमें कुश्ती के 30 खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं उनमें से एक पुरुष पहलवान विशाल सहनी उत्तर प्रदेश पुलिस वाराणसी में कार्यरत हैं मऊ के रहने वाले हैं। एक महिला पहलवान पूजा यादव आइ.टी.बी.पी में कार्यरत हैं बनारस की रहने वाली है अभ्यास कर रही हैं। कुश्ती प्रशिक्षक के रूप में रविंद्र कुमार यादव जो कि बनारस के रहने वाले हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस टीम के मुख्य कुश्ती प्रशिक्षक के रूप में कार्य कर रहे हैं। उन्हीं की देखरेख में सभी खिलाड़ी नियमित अभ्यास कर रहे हैं। यह सभी लोग वर्ल्ड पुलिस में हिंदुस्तान पुलिस का प्रतिनिधित्व करेंगे। साभार। क्राइम रिपोर्टर नवीन प्रकाश सिंह।

Post a Comment

और नया पुराने