जर्जर सड़कों पर जलजमाव की समस्या ग्राम वासियों और राहगीरों के लिए आवाजाही मुश्किल बना देती है। जमानिया काशी दीप विजन, जर्जर सड़कों पर जलजमाव की समस्या ग्राम वासियों और राहगीरों के लिए आवाजाही मुश्किल बना देती है। जिससे कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके कारण लोगों को गंदे भरे रास्तों से गुजरने को मजबूर है। तथा लोगों के कपड़े गंदे हो जाते हैं। और पैदल चलना भी कठिन हो जा रहा है। इस तरह की गंभीर समस्या के समाधान के लिए सड़क की मरम्मत, उचित जल निकासी व्यवस्था और जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए जनप्रतिनिधियों से लेकर स्थानीय प्रशासन छुटकारा दिलाने के लिए ठोस कदम नहीं उठा रहे है। बताया जाता है। कि क्षेत्र के ताजपुर मोड़ से लेकर सैदाबाद को जाने वाली सड़क बदहाली के कगार पर पहुंच चुकी है। इसके साथ ही जलजमाव और गड्ढों से छुटकारा दिलाने एवं सड़क के जर्जर होने से जल निकासी की व्यवस्था खराब हो गई है। सड़क जर्जर होने के कारण बारिश का पानी और गंदा पानी जमा हो जाता है। और जगह-जगह गड्ढे बन जाते हैं। जिसके चलते आवाजाही में बाधा उत्पन्न हो जाते है। सड़क पर जलजमाव होने के कारण आने जाने से पैदल चलने वालों के लिए यह आवागमन मुश्किल हो जाता है। और अक्सर दुर्घटनाएं भी होती हैं। इस संबंध में सैदाबाद के विनय, अभिषेक, बृजेश, राहुल, दुर्गेश, रामअवध आदि ग्रामीणों ने कहा कि जर्जर सड़क के साथ उसपर जलजमाव के कारण स्वास्थ्य संबंधित जोखिम के साथ गंदे पानी के जमा होने से दुर्गंध फैलती है। और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन किसी भी दल पार्टी के जनप्रतिनिधि गंभीर समस्या को निदान कराने के बजाए मूक दर्शक बनकर तमाशा देखते रहते है। लोगों ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के उपेक्षा के कारण गांव की संपर्क सड़क मार्ग जोखिम बना हुआ है। समस्या का समाधान के लिए जनप्रतिनिधियों ने समय रहते कार्यवाही नहीं किया। तो आने वाले चुनाव में वादा खिलाफी करने वाले जनप्रतिनिधियों को सबक सिखाने से पीछे नहीं रहेंगे। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें