Top News

वाराणसी काशी दीप विजन - छपी खबर का दिखा असर प्रशान्त उर्फ लड्डू की दोनों फर्मों को ड्रग इंस्पेक्टर ने किया सीलवाराणसी -- सिर्फ व नशीली दवाओं की आपूर्ति कर अकूत सम्पत्ति अर्जित करने वाले प्रशान्त उपाध्याय उर्फ़ लड्डू के नशे के कारोबार पर अब ग्रहण लग गया।छपी खबरों का संज्ञान लेकर मंगलवार को खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने अपने कानूनी अंकुश का चाबुक लगाते हुए दो फर्मो सहित छ: और फर्मों को सील करते हुए उसके खरीद व बिक्री पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है। इन्हीं फर्मों से अबतक कोडीनयुक्त कफ सिरप व अन्य नशीले पदार्थों की बड़े पैमाने पर आपूर्ति होती रही। जो युवाओं और किशोरो की सेहत के लिए एक गंभीर समस्या बन गया था। इस कार्यवाही के दौरान मेडरेडी लाइफ केयर प्राइवेट लिमिटेड खेमाईपुर राजा तालाब, बीरबल मेडिकल एंड सर्जिकल बड़ागांव, बीरबल डिस्ट्रीब्यूटर्स शिवपुर, फार्मासिस्ट फाउंडेशन मेडिकल एंड सर्जिकल बाबतपुर, राधिका एंटरप्राइजेज और राजेंद्र ड्रग एजेंसीज प्राइवेट लिमिटेड सप्तसागर को सील करते हुए उनकी सभी व्यवसायिक गतिविधियों को तत्काल प्रभाव से रोक दी गई है। इन फार्मो के निरीक्षण हेतु सहायक आयुक्त औषधि प्रशासन वाराणसी मंडल को प्रेषित कर दिए गए हैं। जिसके बाद लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।फोटो -- 03- नशीले दवाओं की आपूर्ति करने वाला प्रशान्त, पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

Post a Comment

और नया पुराने