वाराणसी काशी दीप विजन -- वीडीए के कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ने नवागत उपाध्यक्ष का बुके देकर किया स्वागत वाराणसी -- विकास प्राधिकरण वाराणसी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमण्डल के अध्यक्ष अनिरूद्ध कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में कर्मचारियों द्वारा गुरुवार को नवागत उपाध्यक्ष पूर्ण वोरा को बुके देकर स्वागत किया गया। जिसमें वर्तमान में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ अध्यक्ष अनिरुद्ध पाणडेय,महामंत्री सुशील उपाध्याय, पूर्व अध्यक्ष राज किशोर सिंह व अन्य पदाधिकारी गण भी उपस्थित रहे।नवागत उपाध्यक्ष से अपेक्षा की गई कि वर्तमान उपाध्यक्ष द्वारा प्राधिकरण हित एवं कर्मचारी हित तथा कर्मचारियों की प्रत्येक समस्याओं का समाधान अवश्य होगा। इस दिशा में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ की बैठक दिनांक 31.10. 2025 को संघ भवन में कर्मचारी समस्याओं के विचार विमर्श हेतु आहूत की गई है।- उपाध्यक्ष का स्वागत करते संघ के अध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें