*चंदौली-चकिया तिराहे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 61.6 किलो गाँजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार*चंदौली, 18 सितम्बर।मुगलसराय पुलिस ने स्वाट/सर्विलांस टीम के साथ संयुक्त अभियान चलाकर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर बड़ा वार किया है। पुलिस ने 61.600 किलोग्राम अवैध गाँजा बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गाँजे की अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपये आंकी गई है।एसपी चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन और एएसपी सदर अनन्त चन्द्रशेखर तथा क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर कृष्ण मुरारी शर्मा के पर्यवेक्षण में शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह की टीम ने यह सफलता हासिल की।पुलिस के अनुसार चकिया तिराहे पर चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक पिकअप में जले हुए मोबिल के ड्रम में गाँजा छिपाकर तस्करी की जा रही है। सूचना पर घेराबंदी की गई और जीटी रोड हाईवे की ओर से आती पिकअप को रोकने का प्रयास किया गया। चालक ने पुलिस टीम को धक्का मारकर भागने का प्रयास किया, लेकिन आगे घेराबंदी के कारण वाहन रुक गया। मौके पर पुलिस ने चालक और उसके सहयोगी को दबोच लिया।गिरफ्तार तस्करों की पहचान दिवाकर कुमार (20 वर्ष), निवासी कैमूर, बिहार तथा नितिश कुमार (19 वर्ष), निवासी भोजपुर, बिहार के रूप में हुई। पिकअप संख्या JH05BZ6683 से 60 बंडल गाँजा बरामद हुआ।पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे उड़ीसा से सस्ते दामों में गाँजा खरीदकर वाराणसी लाकर ऊंचे दामों पर बेचते थे। इसके बाद मुनाफे की रकम आपस में बांट लेते थे।पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना मुगलसराय में मु0अ0सं0-462/25, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्यूरो:नवीन प्रकाश सिंह
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें