Top News

वाराणसी,-सिंधोरा पुलिस ने जुआ खेल रहे 08 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार कब्जे से तास की गड्डी व 6,100/नगदी किया बरामद वाराणसी -- सिंधोरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हिरामनपुर गांव के बाहर डीह बाबा मन्दिर के पास छापेमारी की गयी।जहां लगभग आठ से दस लोग हार जीत की बाजी लगाकर तास के पत्तों से जुआ खेल रहे थे। छापेमारी के दौरान आठ अभियुक्तों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार जुआड़ियों के नाम क्रमशःपहले का मोहम्मद राजू माली पुत्र सोमारू माली निवासी हीरामनपुर, जितेंद्र कुमार पुत्र विष्णु राजभर निवासी ग्राम नदोय हीरामनपुर, दीपू राजभर पुत्र सुरेंद्र राजभर निवासी ग्राम हीरामनपुर, ठाकुर प्रसाद राजभर पुत्र स्वर्गीय देवनाथ प्रसाद निवासी ग्राम नदोय हिरामनपुर, दीपक कुमार पुत्र कमलेश राजभर निवासी ग्राम नदोय हिरामनपुर, जन्तु पुत्र स्व. राम सागर निवासी हीरामनपुर, अजय कुमार पुत्र अवध बिहारी निवासी हिरामनपुर, संदीप कुमार पुत्र अवध बिहारी निवासी हीरामनपुर बताया गया। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से 1790 जुए के पड़ से तथा जामा तलाशी में 4310 बरामद किया गया। कुल6,100/ नगदी एवं ताश के 52 पत्ते बरामद किया गया।सभी अभियुक्तों को भा0द0वि0 की धारा 13 जुआ अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई कार्यवाही किया गया। फोटो -05-गिरफ्तार अभियुक्तों के साथ पुलिस टीम, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

Post a Comment

और नया पुराने